तेलंगाना विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन

Wasim14 February 20241 min read0 viewsराजनीति

हैदराबाद, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को छठे दिन सुबह दस बजे से शुरू हुआ।
आज लेखा बजट पर मतदान पर चर्चा निर्धारित है। सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी की सिंचाई विभाग पर एक श्वेत पत्र जारी करने की उम्मीद है, जिससे विभाग के मामलों पर सदन में गरमागरम बहस होने की संभावना है।
विधानसभा ने पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर दिया है कि कृष्णा परियोजनाओं को कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) को हस्तांतरित नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) के विधायकों ने मंगलवार को कालेश्वरम परियोजना के हिस्से के रूप में मेदिगड्डा बैराज का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगातार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव (केसीआर) को विधानसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
समीक्षा , डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment