तेलंगाना विस के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू

Wasim17 February 20241 min read0 viewsराजनीति

हैदराबाद, 17 फरवरी (कड़वा सत्य) तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र का आज आठवां दिन है और आज विस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
सदन की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुई और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बिजली पर एक श्वेत पत्र जारी किया, जिसके बाद एक संक्षिप्त चर्चा हुई।
आज सिंचाई विभाग पर एक श्वेत पत्र भी प्रस्तावित है, जिसके बाद संक्षिप्त चर्चा होगी। सरकार विधानसभा में व्यवस्थित विशेष स्क्रीन का उपयोग करते हुए सिंचाई जल पर एक पावरपॉइंट प्रस्तुति देने वाली है।
गौरतलब है कि विस में सिंचाई जल पर चर्चा शुक्रवार को ही होने वाली थी, जिसे शनिवार के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। बजट सत्र शनिवार को समाप्त होने की उम्मीद है।
संतोष

Share:

Comments

Leave a comment