दिवंगत दिगम्बर विद्यासागर महाराज का विनयांजलि कार्यक्रम रविवार को

Wasim24 February 20241 min read0 viewsराजनीति

अजमेर 24 फरवरी (कड़वा सत्य) सकल दिगम्बर जैन समाज एवं जैनेतर समाज की ओर से दिवंगत दिगम्बर संत 108 विद्यासागर महाराज विनयांजलि कार्यक्रम रविवार को यहां होगा।
अजमेर सकल दिगम्बर जैन समाज से जुड़े विजय जैन ने बताया कि विनयांजलि कार्यक्रम दोपहर एक से दो बजे के मध्य केसरगंज गोलचक्कर स्थित आदिनाथ मार्ग पर आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को पूरे देश में एक ही समय पर विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। लेकिन अजमेर में इसका महत्व इसलिए बढ़ जाता है कि कर्नाटक मूल के विद्यासागर जी ने वर्ष 1968 में अपने गुरु आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज से दीक्षा ली। यह दीक्षा वर्तमान में अजमेर के महावीर सर्किल के नजदीक तब पार्शवनाथ कालोनी मैदान पर हुई थी।
उल्लेखनीय है कि दिगम्बर आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ तीर्थ क्षेत्र पर समाधि हुई थी।
सं रामसिंह डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment