नरेन्द्र मोदी इंदौर विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना

Wasim11 February 20241 min read0 viewsराजनीति

इंदौर, 11 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश के झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये प्रस्थान किया। इंदौर विमानतल पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव वीरा राणा, महानिदेशक पुलिस सुधीर सक्सेना, विधायक ऊषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मधु वर्मा, मनोज पटेल तथा गोलू शुक्ला, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बघेल

Share:

Comments

Leave a comment