मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

Wasim18 December 20231 min read0 viewsराजनीति

शहडोल, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी के समीप ब्यौहारी-सिंगरौली रेलमार्ग पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पश्चिम मध्य रेल्वे के कटनी चोपन मार्ग में ब्यौहारी के पास कल रात्रि कोयले से लदी एक मालगाड़ी के छह डिब्बे सिंगल लाइन पटरी से उतर गए। इससे कटनी-सिंगरौली मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जबलपुर जोन के डीआरएम विवेकशील ने बताया कि लगभग 800 मीटर की पटरी क्षतिग्रस्त हुई है, जिनके ठीक होने में 24 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। तीन डिब्बे कम क्षतिग्रस्त हैं। मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है।
सं बघेल

Share:

Comments

Leave a comment