मॉडल, अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन

Wasim2 February 20241 min read0 viewsराजनीति

मुंबई 02 फरवरी (कड़वा सत्य) मॉडल एवं अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 32 वर्ष की थी।
पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है।
निकिता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा,“ यह सुबह हमारे लिए कठिन है। मुझे आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह अपने संपर्क में आने वालों से प्रेम से मिलती रही। हम उसे उनकी हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।”
वर्ष 2011 में किंगफिशर कैलेंडर में शामिल मॉडलों में पूनम भी शामिल थीं। अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली पूनम को आखिरी बार कंगना रनौत के होस्ट वाली रियलिटी टीवी शो 'लॉक अप' में देखा गया था।
डेस्क,आशा

Share:

Comments

Leave a comment