मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी

Wasim3 February 20241 min read0 viewsराजनीति

संबलपुर (ओडिशा) ,03 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के सरकार के फैसले की शनिवार को घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की
श्री मोदी ने आईआईएम संबलपुर के नए परिसर का उद्घाटन करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में श्री आडवाणी के अद्वितीय योगदान के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित और वफादार संसद सदस्य के रूप में दशकों के अनुभव की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करना इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र उन लोगों को कभी नहीं भूलता जो अपनी सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।”
उन्होंने श्री आडवाणी के प्रेम, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा सभी नागरिकों की ओर से उन्हें बधाई देते हुए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि श्री आडवाणी ने भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद आज एक वक्तव्य जारी करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश में अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने बयान में कहा,“मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने का प्रयास किया।”
संजय,आशा

Share:

Comments

Leave a comment