मोदी महाराष्ट्र में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Wasim11 January 20241 min read0 viewsराजनीति

मुंबई, 11 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
यहां गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि श्री मोदी शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:15 बजे नासिक पहुंचेंगे और 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।
श्री मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। इस 21.8 किलोमीटर लंबे छह स्तरीय पुल अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। पुल के 21.8 किमी में से 16.5 किमी हिस्सा समुद्र में फैला हुआ है, और शेष, लगभग 5.5 किमी भूमि पर फैला हुआ है। यह भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।
बयान में कहा गया है कि इस पुल की मदद से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने में लगने वाला समय कम हो जायेगा तथा मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में भी कम समय लगेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
इसके अलावा, श्री मोदी नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
यामिनी,आशा
जारी

Share:

Comments

Leave a comment