राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया मनोबल

Wasim25 February 20241 min read0 viewsराजनीति

बुलंदशहर 25 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।
कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि संभल की ओर से गंगा का पुल पार करने के बाद कल 24फरवरी की रात्रि में उन्होंने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया था इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच कुंतल फूलों की पुष्प वर्षा कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया । शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पंड्रावल नामक स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम कराने के उपरान्त आज प्रातः अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया। जनपद में यात्रा के देरी से पहुंचने के कारण अनूपशहर में हुई सभा में भी राहुल और प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाए।
सं सोनिया

Share:

Comments

Leave a comment