लोकसभा चुनाव के लिए मप्र प्रभारी काे यादव ने दी बधाई

Wasim28 January 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी श्री सिंह और श्री उपाध्याय को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं और पार्टी सभी सीटों पर विजय के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को छोड़कर शेष 28 सीटों पर विजय हासिल की थी।
प्रशांत

Share:

Comments

Leave a comment