समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

Wasim10 February 20241 min read0 viewsराजनीति

मुंबई 10 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईडी के सूत्रों ने वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इस सिलसिले में ईडी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
इससे पहले वानखेड़े के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। उन पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से बड़ी रकम मांगने का आरोप था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इस मामले में गलती से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment