साहू ने संभाला पुलिस महानिदेशक का पदभार

Wasim11 February 20241 min read0 viewsराजनीति

जयपुर, 11 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने रविवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया।
श्री साहू ने सुबह पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाला। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद श्री साहू कार्यवाहक डीजीपी के रूप मे कार्य कर रहे थे।
पदभार संभालने के बाद श्री साहू ने कहा कि इस साल जारी प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार एवं साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।
वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री साहू होमगार्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। श्री साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और उन्हें जून 2020 में उन्हें डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था।
जोरा

Share:

Comments

Leave a comment