हस्तशिल्प को पहचान दिलाने साड़ी वॉकथॉन का आयोजन करेगी मध्यप्रदेश सरकार : यादव

Wasim2 February 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि हैंडलूम मध्यप्रदेश की पहचान रही है और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य के हस्तशिल्प से जुड़ी एक साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री गोयल को बताया कि हैंडलूम मध्यप्रदेश की पहचान रही है। विश्व स्तर पर इसे अधिक प्रभावी बनाने तथा निखारने के लिए साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की चंदेरी, माहेश्वरी और बाघ प्रिंट का विशेष रूप से प्रदर्शन होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की इस पहल में केंद्र सरकार भी सहयोग देगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री गोयल से इस पर सहमति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को विस्तार देने और कौशल उन्नयन के लिए भी अनेक कार्यों की स्वीकृति दी है।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment