• About us
  • Contact us
Sunday, July 5, 2026
35 °c
New Delhi
36 ° Mon
35 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पंजाब के गतकेबाजों की धमाकेदार जीत: दूसरे फेडरेशन गतका कप पर पूरी तरह कब्ज़ा!

News Desk by News Desk
November 11, 2025
in देश
पंजाब के गतकेबाजों की धमाकेदार जीत: दूसरे फेडरेशन गतका कप पर पूरी तरह कब्ज़ा!
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 11 नवंबर, 2025: पंजाब के गतकेबाजों ने अपने उत्कृष्ट मार्शल आर्ट कौशल से गतका-सोटी के ज़बरदस्त प्रहार करते हुए प्रतिष्ठित दूसरे फेडरेशन गतका कप की समग्र चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। विशेष रूप से पारंपरिक गतका कला के शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब की टीम ने बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस वार्षिक टूर्नामेंट में अपनी अमिट छाप छोड़ी। हरियाणा के तेज़-तर्रार गतका खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इन प्रतियोगिताओं में समग्र उपविजेता के रूप में सराहनीय स्थान हासिल किया। पंजाब ओर हरियाणा के खिलाड़ियों में गतका-सोटी (व्यक्तिगत) का फाइनल मैच इतना रोमांचक था कि अतिरिक्त समय दौरान भी मैच बराबरी पर रहने की वजह से इसका फैसला ‘सड़न डैथ’ नियम से करना पड़ा।

यह दो दिवसीय प्रतियोगिता यहाँ हुई राष्ट्रीय सांस्कृतिक पायथियन खेलों के साथ ही आयोजित की गई। गतकाईयों ने हर मैच में अपने मुकाबलों के दौरान लगातार अंक अर्जित करने के लिए तगड़ा संघर्ष किया, टिकटिकी लगाए रखी और अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कुशल तकनीकों से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आक्रमण करने का कोई अवसर नहीं गंवाया।

पंजाब के गतका खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए पूर्ण प्रभुत्व दिखाया। उधर हरियाणा की लड़कियों ने गतका सोटी के शानदार कौशल दिखाते हुए विजयी होने के समान उत्साह के साथ पंजाब की लड़कियों को मात देकर अपने वर्ग में चैम्पियनशिप का खिताब जीता। शेष स्थानों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियां अपने-अपने वर्गों में उपविजेता रहीं।

उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के युवाओं ने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक साझा किए। इसी तरह चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की लड़कियों ने भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल ने किया। सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी बी.एच. अनिल कुमार, आईएएस, ने की। अंतिम दिन फ़ाइनल मुकाबलों का उद्घाटन नेशनल गतका एसोसिएशन आफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया।

इन प्रतियोगिताओं के अवसर पर इंटरनेशनल सिख शस्त्र विद्या काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीत सिंह सैनी, आर्थी दीवान, श्रीजीत सुरेंद्र और कोच वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) सहित गतका तकनीकी कोच जगदीश सिंह, हरनाम सिंह, हरसिमरन सिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ भी उपस्थित थे।

Tags: Bengaluru sports newsBhagwant Mann sports newsFederation Gatka ChampionshipGatka champions 2025Gatka competition IndiaHaryana runner upmartial art PunjabPunjab Gatka Cup 2025Punjab Gatkabaz winSikh Martial Art
Previous Post

मान सरकार का बड़ा कदम: अब पंजाब के स्कूलों में डिग्री के साथ मिलेगा ‘कमाई का हुनर’

Next Post

जिहादी आतंक की विभीषिकाएँ और संकटग्रस्त राष्ट्र की चुनौतियों से निपटता भारत

Related Posts

लडकियों की 12वीं राज्य गतका चैंपियनशिप 1 से 3 मई तक कोटकपूरा में होगी आयोजित : ग्रेवाल
देश

लडकियों की 12वीं राज्य गतका चैंपियनशिप 1 से 3 मई तक कोटकपूरा में होगी आयोजित : ग्रेवाल

April 23, 2026
भिलाई में गूंजा शौर्य का नगाड़ा! 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में दिखी सिख विरासत की वीरता
देश

भिलाई में गूंजा शौर्य का नगाड़ा! 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में दिखी सिख विरासत की वीरता

October 10, 2025
छत्तीसगढ़ में होगी 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप: 10 से 12 अक्टूबर तक भिलाई बनेगा सिख मार्शल आर्ट का केंद्र
देश

छत्तीसगढ़ में होगी 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप: 10 से 12 अक्टूबर तक भिलाई बनेगा सिख मार्शल आर्ट का केंद्र

October 5, 2025
Next Post
जिहादी आतंक की विभीषिकाएँ और संकटग्रस्त राष्ट्र की चुनौतियों से निपटता भारत

जिहादी आतंक की विभीषिकाएँ और संकटग्रस्त राष्ट्र की चुनौतियों से निपटता भारत

New Delhi, India
Sunday, July 5, 2026
Partly Cloudy
35 ° c
45%
8.6mh
41 c 33 c
Mon
39 c 32 c
Tue

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

July 4, 2026
गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026
गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026
“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

July 4, 2026
पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

July 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved