• About us
  • Contact us
Saturday, June 27, 2026
38 °c
New Delhi
40 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Mission Chardi Kala: पंजाब सरकार की मुहिम बनी लोगों का जनआंदोलन – सोनू सूद, नीरू बाजवा, हरभजन सिंह और प्रवासी पंजाबी तक ने खोला खजाना

News Desk by News Desk
September 23, 2025
in देश
Punjab Project Jeevanjyot: 367 बच्चों की ज़िंदगी बदली, अब स्कूल में गूंज रही किताबों की आवाज़ – भीख से सम्मान तक का सफर
Share on FacebookShare on Twitter

Mission Chardi Kala: पंजाब सरकार के मिशन चढ़दी कला ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। इस मुहीम के तहत देश और विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बड़ी संख्या में मदद कर रहे है। सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली ने आम जनता से लेकर उद्योगपतियों, फिल्म कलाकारों और प्रवासी पंजाबी समुदाय तक को भरोसा दिलाया है कि उनका हर योगदान सीधे जनता के काम आ रहा है।

प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. विक्रमजीत साहनी ने इस मुहीम में सबसे विशिष्ट योगदान दिया है। उन्होंने न केवल 1 करोड़ की राहत राशि दान की बल्कि 1000 से अधिक डिसइंजेक्शन मशीनें और राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई। सहनी पहले भी प्रवासी पंजाबी नेटवर्क के जरिए गरीब छात्रों को शिक्षा स्कॉलरशिप, महिलाओं को स्वरोज़गार और कोविड-19 संकट के दौरान ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर भेजने के लिए चर्चित रहे है। इस बार उनका योगदान संदेश देता है कि तकनीक और संसाधन का सही उपयोग पंजाब के भविष्य को सँवार सकता है।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद, जिन्होंने कोविड काल में लाखों ज़रूरतमंदों के लिए मुफ्त परिवहन, दवाइयाँ और रोज़गार अभियान चलाया था, ने अब मिशन चढ़दी कला में भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। उन्होंने 5 करोड़ रुपये का योगदान करने के अलावा ऐलान किया कि अपनी फाउंडेशन के माध्यम से वे प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और रोज़गार दिलाने की मुहिम शुरू करेंगे।

दूसरी और उद्योगपति राकेश भाटिया ने पंजाब सरकार पर अपने गहरे विश्वास को दर्शाते हुए मिशन चढ़दी कला में 10 करोड़ रुपये का दान दिया। भाटिया पहले भी किसानों के लिए आधुनिक कोल्ड स्टोरेज और मंडियों में हाई-टेक मैनेजमेंट सिस्टम बनाने में सहयोग करते रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पुनर्बहाली में यह योगदान उनका सामाजिक दायित्व है।

वहीं पंजाबी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीरू बाजवा ने 1 करोड़ रुपये दान कर लोगों के दिल जीते। उन्होंने कहा कि पंजाब ने उन्हें नाम और पहचान दी, और अब पंजाब सरकार इस भरोसे को न्यायसंगत तरीके से निभा रही है। पहले भी नीरू बाजवा कई बार ग्रामीण स्कूलों और लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करती रही है।

मिशन चढ़दी कला के ज़रिए खिलाड़ियों का साझा संकल्प भी दिखा।खेल जगत से संदीप सिंह और हरभजन सिंह ने मिलकर 2 करोड़ रुपये दान दिए और घोषणा की कि सरकार के साथ मिलकर खेल अकादमियों में प्रभावित बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति दी जाएगी। पंजाब सरकार ने इसे खेल भावना और पंजाबीयत का सर्वोत्तम उदाहरण बताया।

प्रवासी पंजाबी और कनाडा-यूके के पंजाबीयों ने भो भरपूर योगदान दिया। कनाडा और यूके में बसे प्रवासी पंजाबी संगठनों ने लगभग 50 करोड़ रुपये मिशन चढ़दी कला में भेजे। प्रवासी संगठनों ने पहले भी पंजाब में स्कूलों, अस्पतालों और गांवों के पुनर्निर्माण में मदद की थी। उनकी पहल पंजाब सरकार की इस मुहिम को वैश्विक आयाम देती है।

साक्षी साव्हनी का प्रशासनिक समर्पण भी लोगों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है, अमृतसर की पहली महिला उपायुक्त अधिकारी साक्षी साहनी का नाम भी उल्लेखनीय है। वह पहले कोविड प्रबंधन के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए चर्चा में रही थी। अब मिशन चढ़दी कला के अंतर्गत वे राहत संसाधनों के धरातल पर क्रियान्वयन और महिलाओं के लिए स्वयं-सहायता समूह योजनाओं की निगरानी कर रही है। सरकार ने उनके प्रयासों को सराहते हुए कहा कि यह पंजाब की प्रशासनिक मज़बूती का साक्षात उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली के कारण प्रत्येक रुपये का हिसाब जनता के सामने है। यही पारदर्शिता मिशन चढ़दी कला को जन-जन का योगदान देने वाला बना रही है।अब मिशन चढ़दी कला केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि समाज और सरकार का सामूहिक आंदोलन बन चुका है। चाहे वह उद्योगपति हो, कलाकार, खिलाड़ी, प्रवासी समुदाय या प्रशासनिक अधिकारी—सबकी भागीदारी पंजाब की ताकत और उसकी चढ़दी कला का प्रतीक है।

Tags: Harbhajan Singh DonationMission Chardi Kala NewsNeeru Bajwa ContributionNRIs Support PunjabPunjab Govt InitiativePunjab Latest NewsPunjab Mission Chardi KalaPunjab Social ResponsibilitySonu Sood DonationVikramjit Sahney Relief
Previous Post

PM मोदी का देशवासियों को नवरात्रि तोहफ़ा: 22 सितंबर से शुरू हुआ ‘GST बचत उत्सव’, घर-गाड़ी-दवा सब हुआ सस्ता

Next Post

स्टालिन का सवाल: जीएसटी सुधारों का श्रेय कौन ले रहा है?

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
देश

दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’

April 6, 2026
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
देश

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

April 4, 2026
पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया
देश

पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

April 4, 2026
भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं
देश

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

April 3, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

April 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण
देश

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
Next Post
स्टालिन का सवाल: जीएसटी सुधारों का श्रेय कौन ले रहा है?

स्टालिन का सवाल: जीएसटी सुधारों का श्रेय कौन ले रहा है?

New Delhi, India
Saturday, June 27, 2026
Clear
38 ° c
29%
10.8mh
45 c 37 c
Sun
43 c 35 c
Mon

ताजा खबर

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved