• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
32 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

यूएई से आतंकी का प्रत्यर्पण: पंजाब पुलिस ने इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस पर पकड़ा बब्बर खालसा का मोस्ट वॉन्टेड

News Desk by News Desk
September 27, 2025
in देश
यूएई से आतंकी का प्रत्यर्पण: पंजाब पुलिस ने इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस पर पकड़ा बब्बर खालसा का मोस्ट वॉन्टेड
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की “सभी को न्याय” सुनिश्चित करने की वचनबद्धता के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी का प्रत्यर्पण हासिल कर उसे अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से सफलतापूर्वक भारत ले आई है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

जानकारी के अनुसार, बटाला के हर्षा गांव का रहने वाला परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी केवल अपराधी ही नहीं बल्कि एक खतरनाक आतंकी-अपराध सिंडिकेट का मुख्य संचालक भी है। उसे बटाला पुलिस की टीम यूएई से भारत लेकर आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिंदी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैपी पासियां का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमले, हिंसक घटनाओं तथा जबरन वसूली जैसे कई घिनौने अपराधों में शामिल रहा है। आरोपी पिंदी अपराधों को अंजाम देने और पैसों के लेन-देन के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करता था।

उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने संबंधी अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय समर्पित टीम 24 सितंबर 2025 को यूएई पहुंची। इस टीम ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और यूएई अधिकारियों से तालमेल कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।

डीजीपी ने कहा कि यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस साझा प्रयास में सहयोग के लिए हम विदेश मंत्रालय, यूएई सरकार, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं।

अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि पिंदी द्वारा किए गए अपराधों की गंभीरता और पाकिस्तान-स्थित आतंकियों हरविंदर रिंदा व हैपी पासियां से उसके सीधे संबंधों को देखते हुए सीबीआई ने बटाला पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। यह वैश्विक अलर्ट उसकी गतिविधियों और अबू धाबी में उसकी लोकेशन का पता लगाने में अहम साबित हुआ।

एसएसपी ने कहा कि परमिंदर पिंदी की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठा अपराधी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता।

उल्लेखनीय है कि भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो होने के नाते सीबीआई, देशभर की सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों से “इंडियापोल” के माध्यम से तालमेल करती है।

Tags: Bhagwant MannBKI TerroristCBI IndiaInterpol Red Corner NoticeParminder PindiPunjab NewsPunjab PoliceUAE Extradition
Previous Post

डिजिटल युग में देवनागरी लिपि को खतरा, हिंदी में करियर की असीम संभावनाएं: हरेन्द्र प्रताप

Next Post

प्रयागराज में सजी कविता-ग़ज़ल की अनोखी महफ़िल, हरेन्द्र प्रताप की ‘बाढ़’ कविता और अनवर अब्बास की ग़ज़ल ने बाँधा समां

Related Posts

पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
देश

पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी

May 13, 2026
भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत
देश

भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

May 12, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया
देश

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

May 9, 2026

‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया-भगवंत सिंह मान
देश

‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया-भगवंत सिंह मान

May 9, 2026
Next Post
प्रयागराज में सजी कविता-ग़ज़ल की अनोखी महफ़िल, हरेन्द्र प्रताप की ‘बाढ़’ कविता और अनवर अब्बास की ग़ज़ल ने बाँधा समां

प्रयागराज में सजी कविता-ग़ज़ल की अनोखी महफ़िल, हरेन्द्र प्रताप की ‘बाढ़’ कविता और अनवर अब्बास की ग़ज़ल ने बाँधा समां

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
32 ° c
36%
11.2mh
47 c 36 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved