7 साल सेवा देंगे जवान, 60% होंगे परमानेंट, अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव

Aasim16 June 20241 min read1 viewदेश

कड़वा सत्य डेस्क

देश भर में अग्निवीर योजना की समीक्षा की मांग और विपक्ष के तीखे हमले के बाद सरकार ने अग्निवीर योजना में कुछ बदलाव की है। अग्निवीर योजना में बदलाव कर अब सैनिक सम्मान योजना नाम दिया गया है और अब यह चार वर्ष की बजाय 7 वर्ष के लिए होगी। इसके साथ ही अब 60 प्रतिशत अग्निवीर को परमानेंट कर दिया जाएगा साथ ही टेक्नीकल पोस्ट पर जाने वाले सैनिकों को परमानेंट किया जाएगा।

अग्निवीर योजना के तहत चार वर्ष बाद रिटायर करने पर अग्निवीर को पहले 22 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान था जबकि अब सैनिक सम्मान योजना के तहत 41 लाख रूपये दिए जाएंगे। अग्निवीर योजना के तहत शहीदों को 50 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान दिया जाना था, लेकिन अब 75 लाख रूपये दिए जाएंगे। अग्निपथ के सैनिकों को अब 15 प्रतिशत रिलैक्सेशन दिया जाएगा जबकि अब ट्रेनिंग 42 सप्ताह का होगा और अब अग्निपथ सैनिकों को छुट्टी भी 45 दिनों की दी जाएगी।

सैनिक सम्मान स्कीम फरवरी 2024 से आने वाले सभी वैकेंसियों पर लागू होगा। अग्निवीर सैनिकों को सात वर्षों के बाद गारंटीड जॉब दिया जाएगा साथ ही शहीद सैनिकों को शहीद की तरह पूरा सम्मान दिया जाएगा। 23 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मामले की घोषणा कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment