लवली काजल और खुशी कक्कर का गाना सइयां बिना सून लागे घर आंगन रिलीज

Wasim19 December 20231 min read0 viewsगीत संगीत

मुंबई, 04 दिसंबर (कड़वा सत्य) अभिनेत्री लवली काजल और गायिका खुशी कक्कर का गाना सइयां बिना सून लागे घर आंगन रिलीज हो गया है।

लोकगीत 'सइयां बिना सून लागे' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस लोकगीत का मर्म यह है कि एक युवा पत्नी का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए परदेस चला जाता है, जिसके बिरह में पत्नी लवली काजल का मन बहुत उदास है, उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। वह बहुत व्यथित है। उसकी उदासी और बेकरारी की वजह उसकी ननद पूछती है तो लवली काजल बिरह वेदना के साथ बताती है कि 'गइले जबसे बहरा राजा तरसेला मनवा ननदो... सइयां बिना सून लागे घरवा अंगनवा ननदो...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सइयाँ बिना सून लागे' को खुशी कक्कर ने गाया है।इस गाने को गीतकार यादव राज ने लिखा है, संगीतकार भी यादव राज ही हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment