अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' रिलीज

Wasim5 February 20241 min read0 viewsगीत संगीत

मुंबई, 05 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना शंभू रिलीज हो गया है।
अक्षय कुमार ,फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोगे तुम के बाद एक बार फिर म्यूजिक वीडियो लेकर आये हैं। अक्षय कुमार का नया गाना 'शंभू' रिलीज हो गया है।इस गाने में अक्षय कुमार ने अभिनय के साथ पार्श्वगायन भी किया है।अक्षय कुमार के को-सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने निर्देशित किया है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं। 'शंभू' गाना में अक्षय कुमार, महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment