राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुराधा पौडवाला ने गाया श्रीराम का भजन

Wasim22 January 20241 min read0 viewsगीत संगीत

अयोध्या, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानमानी पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीराम का भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अयोध्या के साथ आज पूरा देश राममय हो गया है। लोग प्रभु श्रीराम के भक्ति में डूबे हुए हैं।भगवान श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हैं।अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई फिल्मी सितारे रामनगरी अयोध्या पहुंचे।अनुराधा पौडवाल ने श्रीराम मंदिर में भगवान राम के भजन गाए।उनकी मधुर आवाज में राम भजन सुन वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।अनुराधा पौडवाल के साथ उनकी बेटी और गायिका कविता पौडवाल भी नजर आईं। उन्होंने बेटी कविता पौडवाल के साथ मिलकर राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के भजन गाकर, वहां मौजूद लोगों को ओर भक्तिमय कर दिया।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment