अंडर-19 टूर्नामेंट में भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया

Wasim4 January 20241 min read0 viewsखेल

जोहान्सबर्ग 04 जनवरी (कड़वा सत्य) नमन तिवारी के चार विकेट और उसके बाद आदर्श सिंह की नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने आज अंडर-19 टूर्नामेंट के एकदिवसीय मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया है।
आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने चार विकेट मात्र आठ रन के स्कोर पर गंवा दिये। इसके बाद नासिर हसन 31 रन, सोहेल खान जुरमती 21 रन, रहीमुल्लाह जुरमती 11 बनाकर आउट हुये। आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी पहुंच सके। नमन के कहर के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम 33 ओवर में 88 रन पर सिमट गई।

Share:

Comments

Leave a comment