अंडर-19 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका ने दिया भारत को 245 रनों का लक्ष्य

Wasim6 February 20241 min read0 viewsखेल

बेनोनी 06 फरवरी (कड़वा सत्य) गिलबर्ट प्रीटोरियस 76 रन और रिचर्ड सेलेट्सवेन 64 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबलेे में भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां बूलोमूर पार्क में भारतीय कप्तान उदय सहारन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका पारी शुरआत ठीक नहीं रही और पारी के पांचवें ओवर में राज लिंबानी ने स्टीव स्टॉक को 14 रन पर एरावेल्ली के हाथों कैच आउट कराया भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लिंबानी ने डेविड टीगर शून्य को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

Share:

Comments

Leave a comment