अफगानिस्तान ने टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 10 रनों से हराया

Wasim18 March 20241 min read0 viewsखेल

शारजाह 18 मार्च (कड़वा सत्य) मोहम्मद नबी 59 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी और कप्तान राशिद खान के बल्ले और गेंद से हरफनमौल प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 10 रनों से हरा दिया है।
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत ठीक रही और एंडी बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट 49 रन जोड़े। एंडी बालबर्नी ने टीम के लिए सर्वाधिक 44गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। गैरेथ डेलानी ने 18 गेंदों में 39 रन बनाये। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 25 रन बनाये। लोर्कन टकर 10 रन बनाकर आउट हुये। 12वें ओवर में कर्टिस कैम्फर छह रन बनाकर आउट हुये। आयरलैंड टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई।

Share:

Comments

Leave a comment