अफगानिस्तान ने भारत को दिया 159 रनों का लक्ष्य

Wasim11 January 20241 min read0 viewsखेल

मोहाली 11 जनवरी (कड़वा सत्य) मोहम्मद नबी की 42 रन शानदार पारी, अजमतउल्लाह उमरजई के 29 रन, कप्तान इब्राहिम जदरान के 25 रन और रहमानउल्लाह गुरबाज के 23 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया है।
भारत ने आज यहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। अक्षर पटेल ने आठवें ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच करवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। गुरबाज ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंदों में 23 रन बनाये। इसके बाद
इब्राहिम जादरान को आउट कर शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जादरान ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों में 25 बनाये। 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने रहमत शाह तीन रन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। मुकेश ने उमरजई 29 रन पर बोल्ड कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। 18वें ओवर में मुकेश ने मोहम्मद नबी को 42 रन पर रिंकू के हाथों कैच आउट करा दिया। नबी ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 42 रन बनाये। नजीबउल्लाह जदरान नाबाद 19 रन और करीम जनत नौ रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं शिवम दुबे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment