लखनऊ, 9 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश के इन दो खिलाड़ियों को मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023' के अंतर्गत, 'क्रिकेट विश्वकप 2023' में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज मो. शमी को प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार-2023' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।”
इसी तरह मुख्यमंत्री जी ने एथलीट पारुल चौधरी को पुरस्कार दिए जाने पर लिखा, “ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023' के अंतर्गत, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी जी को ‘अर्जुन पुरस्कार-2023’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।”
प्रदीप
अर्जुन पुरस्कार मिलने पर योगी ने शमी और पारुल को दी बधाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

