अल्कराज और मेदवेदेव मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

Wasim27 March 20241 min read0 viewsखेल

मियामी गार्डन 27 मार्च (कड़वा सत्य) स्पेन के टेनिस खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कराज और गत विजेता रूस के डेनियल मेदवेदेव अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर मियामी ओपन के क्वार्टफाइनल में पहुंच गये है।
मंगलवार को खेले गये मुकाबले में मेदवेदेव ने अपने करियर का 350वां मैच जर्मनी के डोमिनिक कोएफर को हराकर लगातार चौथे वर्ष मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव ने डोमिनिक कोएफर को 7-6 (5), 6-0 से हराया। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कराज ने 23वीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी को हराया। अल्कराज ने 90 मिनट तक चले मुकाबले में मुसेटी पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

Share:

Comments

Leave a comment