लॉडरहिल, 16 जून (कड़वा सत्य) गैरेथ डेलेनी (31) और जॉश लिटिल नाबाद (22) की जूझारू पारियों के दम पर आयरलैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप के 36वें मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड को पाकिस्तानी गेंदबाजों के कहर का सामना करना पड़ा। आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 6.3 ओवर में 32 के स्कोर पर अपने छह विकेट गवां दिये। एंडी बैलबर्नी (शून्य), लोर्कान टकर (2), कप्तान पॉल स्टर्लिंग (1), हैरी टेक्टर (2), जॉर्ज डॉकरेल (11) और कर्टिस कैमफर (7) रन बनाकर आउट हुये। गैरेथ डेलेनी और मार्क ऐडेयर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन इमाद वसीम ने 12वें ओवर में पहले गैरेथ डेलेनी 19 गेंदों में (31) को अपना शिकार बनाया और उसके बाद मार्क ऐडेयर (15) को भी पवेलियन भेज दिया।बैरी मक्कार्थी दो रन बनाकर आउट हुये। उन्हें भी इमाद वसीम ने अपना शिकार बनाया। जॉश लिटिल 18 गेंदों में 22 रन और पांच रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में बड़ी मुश्किल से नौ विकेट पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और इमाद वसीम ने तीन-तीन विकेट लिये। मोहम्मद आमिर को दो विकेट मिले। हारिस रउफ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
आयरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 107 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

