इंग्लैंड की महिला टीम ने टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 47 रनों से हराया

Wasim27 March 20241 min read0 viewsखेल

वेलिंगटन 27 मार्च (कड़वा सत्य) माया बूशेर की 56 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी और शार्लेट डीन की 26 रन देकर चार विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 47 रनों से हरा दिया है।
आज यहां बेसिन रिजर्व में 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की लॉरेन बेल ने सूजी बेट्स चार रन को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में शार्लेट डीन ने एमेलिया केर 21 रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मैडी ग्रीन सात रन, बर्नडीन बिजुदिनाउट 23 रन, इसाबेला गेज 15 रन और हैन्ना रो छह रन बनाकर आउट हुई। ब्रूक हैलिडे ने टीम के लिए सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। जेस केर 13 रन और रोजमेरी मेयर सात रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन ही बना सकी और मुकाबला 47 रनों से हार गई।

Share:

Comments

Leave a comment