ब्रिजटाउन 23 जून (कड़वा सत्य) क्रिस जॉर्डन (चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ ग्रुप 2 के मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे अमेरिका 18.5 ओवर में 115 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया।
आज यहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में रीस टॉप्ली ने ऐंड्रियस गौस (8) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद छठें ओवर में सैम करन ने स्टीवन टेलर (12) को मोईन अली के हाथों कैच आउट करा दिया। नितीश कुमार (30), कप्तान ऐरन जोंस (10) को आदिल रशीद ने बोल्ड आउट किया। कोरी एंडरसन (29) और हरमीत सिंह (21) और मिलिंद कुमार (4) रन बनाकर आउट हुये। क्रिस जॉर्डन ने तीन बल्लेबाजों को (शून्य) पर आउट किया। अमेरिका की टीम 18.5 ओवरों में 115 रन पर ढ़ेर हो गई।
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अमेरिका को 115 के स्कोर पर रोका

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

