इंग्‍लैंड को 2024 टी-20 विश्‍वकप में स्टोक्स और आर्चर की जरूरत: मैथ्यू मॉट

Wasim22 December 20231 min read0 viewsखेल

तारोबा 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) इंग्‍लैंड के कोच मैथ्‍यू मॉट ने कहा कि बेन स्‍टोक्‍स और जोफ्रा आर्चर की मैच जीतने की काबिलियत को देखते हुए 2024 टी-20 विश्‍व कप के लिए टीम में उनकी जरूरत होगी और दोनों चोटिल खिलाड़‍ियों के लिए टीम के दरवाज़े खुले हैं।
स्‍टोक्‍स का नवंबर में घुटने का ऑपरेशन हुआ है और उनके अगले साल जनवरी-मार्च में भारत के खिालफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज तक फिट होने की उम्‍मीद है। वहीं तेज गेंदबाज आर्चर कोहनी की चोट की वजह से मार्च से क्रिकेट नहीं खेले हैं। दोनों खिलाड़ियेां के जून में होने वाले टी-20 विश्‍वकप के लिए टीम शामिल होने की उम्‍मीद है।

Share:

Comments

Leave a comment