उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए: रेखा

Wasim6 March 20241 min read0 viewsखेल

नैनीताल, 06 मार्च (कड़वा सत्य) केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम‌ और किशोर एवं महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए।
श्रीमती आर्या ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्यवाही की जायेगी।

Share:

Comments

Leave a comment