एचएस प्रणय, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Wasim18 January 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 18 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय गुरुवार को इंडियन ओपन के पुरुष एकल मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए हमवतन प्रियांशु राजावत को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये है। वही एक अन्य मुकाबले में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीय पुरुष युगल जोड़ी चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान को मात देते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।
आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए हमवतन प्रियांशु को दूसरे दौर के एक घंटा और 16 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-22, 21-14, 21-14 से हराया।

Share:

Comments

Leave a comment