एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

Wasim28 January 20241 min read0 viewsखेल

नई दिल्ली, 27 जनवरी (कड़वा सत्य)एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के भुवनेश्वर और राउरकेला चरण के लिए हॉकी इंडिया ने शनिवार को 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।
भुवनेश्वर चरण तीन फरवरी को शुरू होगा और नौ फरवरी को समाप्त होगा जबकि राउरकेला चरण 12 फरवरी को शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा। भारत तीन फरवरी को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दोनों चरणों में मेजबान टीम संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो बार भिड़ेगी।

Share:

Comments

Leave a comment