नयी दिल्ली 12 मार्च (कड़वा सत्य) एलिस पेरी के 15 रनों पर छह विकेट के दम पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने आज खेले गये विमेंस प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 113 रन के स्कोर पर समेट दिया है।
आज यहां टॉस जीतकर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एलिस पेरी ने कप्तान स्मृति मंधाना के फैसले को सही साबित किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस महिला की शुरुआत ठीक रही और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज तथा संजीवन सजना ने पहले विकेट के लिये 43 रन जोड़े। छठें ओवर में डिवाइन ने हेली मैथ्यूज 26 रन को पेरी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को पहला झटका दिया। इसके बाद नौंवे ओवर में पेरी ने संजीवन सजना 30 रन को बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में पेरी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को शून्य पर बोल्ड कर दिया। हुमैरा काजी 19 रन बनाकर आउट हुई। सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। मुम्बई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।
एलिस पेरी का विकटों का सिक्सर, मुंबई इंडियंस को सस्ते में समेटा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

