केपटाउन 22 दिसंबर (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज डीन एल्गर ने तीन जनवरी से केपटाउन में भारत के खिलाफ शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
एल्गर ने कहा कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता है। भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी होगी। उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एक खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केप टाउन दुनिया में मेरा पसंदीदा स्टेडियम यहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन बनाया था और उम्मीद है कि आखिरी भी। एल्गर ने कहा कि क्रिकेट का खेल खेलना हमेशा से मेरा एक सपना रहा है, लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर परम सौभाग्य है।
एल्गर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लेंगे संन्यास

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

