रांची,26 जनवरी (कड़वा सत्य)ओडिशा वॉरियर्स ने आज यहां महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को फाइनल में 2-1 से हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया।
रांची के मरांग गोमको जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो ट्रक हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रुतुजा दादासो पिसल ने वॉरियर्स को दूसरे क्वार्टर में बढ़त दिलाई, लेकिन पेनी स्क्विब ने सूरमा के लिए जल्द ही बराबरी कर दी। हालांकि, रुतुजा ने खेल के अंत में फिर से गोल कर वॉरियर्स को जीत दिलाई। ओडिशा वॉरियर्स की फ्रीके मोस ने पहली सर्कल एंट्री बनाई, जबकि जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने रक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को सुंदर हॉकी देखने को मिला।।
ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

