कमिंस 20.50 करोड़ रूपये, हर्षल पटेल 11.75 करोड़ रूपये में बिके

Wasim20 December 20231 min read0 viewsखेल

दुबई 19 दिसंबर (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय विश्वकप जीतने वाले कप्तान पैट कमिंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में और पंजाब किंग्स ने भारतीय ऑलराउंडर हर्षल पटेल को 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है।
आज यहां शुरु हुई नीलामी में आईपीएल की टीमों ने बढ़चढ़ कर बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमन पॉवेल सात करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड छह करोड़ 80 लाख में खरीदा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में किया शामिल। भारतीय अनुभवी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर चेन्नई सुपर किंग्स ने चार करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है। टीम ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को 1.8 करोड़ में खरीदा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में खरीदा है। श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये टीम में किया शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment