कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने हैदराबाद ब्लैक हॉक्स को हराया

Wasim9 March 20241 min read0 viewsखेल

चेन्नई, 9 मार्च (कड़वा सत्य) कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने शनिवार को यहां हैदराबाद ब्लैक हॉक्स को 15-12, 15-12, 15-11 से हराकर जीत के साथ रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन में अपने अभियान का समापन किया।
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मैच के शुरू होने के बाद हैदराबाद की टीम को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा और अमन कुमार की आक्रामक सर्व ने कोच्चि को अच्छी शुरुआत दिला दी। जिबिन और एरिन ने अपने अटैकिंग खेल से मुकाबले को कंट्रोल में रखा जबकि अमन ने मिडल से स्पाइक्स के जरिए अपना आक्रमण करना जारी रखा। सर्व लाइन से अशमत उल्लाह के खेल ने हैदराबाद ब्लैक हॉक्स को तूफानी वापसी करा दी। लेकिन एथोस के ब्लॉक ने हैदराबाद के आक्रमण को विफल कर दिया और कोच्चि ने शुरुआती बढ़त बना ली।

Share:

Comments

Leave a comment