दुबई 25 जनवरी (कड़वा सत्य) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को वर्ष 2023 के आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा है।
इस खिताब के साथ ही कोहली 10 व्यक्तिगत आईसीसी पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गये है। वह अब तक सबसे ज्यादा व्यक्तिगत आईसीसी खिताब जीत चुके है। कोहली ने हमवतन खिलाड़ियों मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के साथ ही डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) को पछाड़े हुए यह पुरस्कार जीता है। विराट कोहली चौथी बार ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में भी उन्हें भी इस पुरस्कार से नवाजा गया था।
कोहली वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

