खट्टर ने मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना

Wasim3 March 20241 min read0 viewsखेल

चंडीगढ़,03 मार्च (कड़वा सत्य) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार फ़रीदाबाद हॉफ मैराथन में पहुँचकर नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने के पहले रविवार को हर साल फ़रीदाबाद मैराथन का आयोजन होगा।
इस अवसर पर भारत की स्टार बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और विश्व प्रसिद्ध शूटर मनु भाकर ने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।
विजय.संजय

Share:

Comments

Leave a comment