नयी दिल्ली 14 फरवरी (कड़वा सत्य) प्लेयर ऑफ द मैच गोलकीपर लालमौंसांगा के शानदार खेल और कप्तान नीरज भंडारी और रोहन मनार के दर्शनीय गोलों से गढ़वाल हीरोज एफसी ने पिछले विजेता वाटिका एफसी को 2-0 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग के अति महत्वपूर्ण मैच में जीत हासिल कर पूरे अंक अर्जित किए।
वहीं दिन के पहले मैच में रॉयल रेंजर्स को युवा खिलाड़ियों से सजी सुदेवा एफसी ने 1- 1 की बराबरी पर रोक कर अंक बांटे। दोनों गोल पेनल्टी पर हुए। सुदेवा के लिए हाओदमलिया और रॉयल रेंजर्स के लिए शिखर ने गोल जमाए। आज के नतीजों से लीग के समीकरण उलट पलट गए हैं। गढ़वाल 39 अंकों से टॉप पर है तो रॉयल रेंजर्स के 37और वाटिका के 36 अंक है। लेकिन विजेता कौन बनेगा तय नहीं है।
गढ़वाल टॉप पर, वाटिका को 2-0 से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

