गढ़वाल ने तरुण संघा को रौंदा, रेंजर्स भी जीती

Wasim10 February 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 10 फरवरी (कड़वा सत्य) रेंजर्स एफसी ने रोबिन दास के गोल से डीएसए प्रीमियर लीग में आज खेले गए रोमांचक मैचों में सुदेवा एफसी को 1-0 से हराया। वहीं गढ़वाल हीरोज एफसी ने तरुण सांघा को 5- 1 से रौंद डाला।
इस हार से तरुण सांघा पर नीचे लुढ़कने का खतरा बढ़ गया है वहीं विजेता गढ़वाल खिताबी दौड़ में फिर से शामिल हो गई है। गढ़वाल की जीत का आकर्षण उसका टीम वर्क रहा। विजेता टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल खेला और पहले हाफ में जयदीप सिंह, मोहित मित्तल और इशांकबोक बुफांग के शानदार गोलों से तीन गोलों की मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्लेयर ऑफ द मैच के लालरेमुआन और रोहन मनार ने दो और गोल कर तरुण संघा की कमर तोड़ डाली।

Share:

Comments

Leave a comment