विज्क आन ज़ी 26 जनवरी (कड़वा सत्य) विश्व चैंपियन डी गुकेश ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियनशिप में अपने सहयोगी रहे पी हरिकृष्णा को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की।
प्रतियोगिता में यह गुकेश की तीसरी जीत है और अब वह हमवतन साथी आर प्रज्ञाननंदा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच पांच अंक है।
प्रज्ञाननंदा ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ और अब्दुसात्तोरोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेला। एक अन्य भारतीय अर्जुन एरिगैसी काे स्थानीय खिलाड़ी मैक्स वार्मरडैम से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी चौथी हार है।
एरिगैसी ने इस प्रतियोगिता में अमेरिका के फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे वरीय खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की थी लेकिन लगातार निराशाजनक प्रदर्शन से उन्होंने लगभग 28 रेटिंग अंक खो दिए हैं और लाइव रेटिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
कड़वा सत्य
गुकेश ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में हासिल की बढ़त

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

