गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 127 रनों का लक्ष्य

Wasim13 March 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 13 मार्च (कड़वा सत्य) भारती फूलमाली की 42 रनों और कैथरीन ब्राइस की 28 रनों की पारी के दम पर आज गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 16 के स्कारे पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। लॉरा वुलफार्ट सात रन, कप्तान बेथ मूनी शून्य, दयालन हेमलता चार रन बनाकर आउट हुई। संकट के समय में फीबी लिचफील्ड और एश्ली गार्डनर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लिचफील्ड 21 रन और गार्डनर 12 रन बनाकर आउट हुई। भारती फूलमाली और कैथरीन ब्राइस ने छठे विकेट के लिये 68 रन जोड़े। फूलमाली ने 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 42 रन बनाये। ब्राइस 22 गेंदों में चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रही। गुजरात के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी।

Share:

Comments

Leave a comment