गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को दिया 143 रनों का लक्ष्य

Wasim1 March 20241 min read0 viewsखेल

बेंगलुरु 01 मार्च (कड़वा सत्य) फीबी लिचफील्ड 35 रन और एश्ली गार्डनर के 30 रनों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार को विमेंस प्रीमियर लीग के आठवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में यूपी वॉरियर्स महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज लॉरा वुलफार्ट और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिये 40 रन जोड़े। छठें ओवर में बेथ मूनी 16 रन को एकल्सटन ने हैरिस के हाथों आउट कराकर गुजरात को पहला झटका दिया। इसके बाद दसवें ओवर में लॉरा वुलफार्ट भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उन्हें भी एकल्सटन ने आउट किया। हरलीन देओल 18 रन को राजेश्वरी ने आउट किया। टीम की ओर सर्वाधिक 35 रन बनाने वाली फीबी लिचफील्ड रनआउट हुई। एश्ली गार्डनर 30 रन को एकल्सनटन ने आउट किया। दयालन हेमलता दो रन पर और कैथरीन ब्राइस पांच रन पर नाबाद रही। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया।

Share:

Comments

Leave a comment