गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिये दिया 200 रनों का लक्ष्य

Wasim7 March 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 06 मार्च (कड़वा सत्य) कप्तान बेथ मूनी के 51 गेंदों में नाबाद 85 रन और लॉरा वुलफार्ट की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से गुजरात जायंट्स ने आज विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है।
बुधवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लॉरा वुलफार्ट और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये रिकार्ड 140 रनों की साझेदारी की। 13वें ओवर मेें लॉरा वुलफार्ट 76 रनों पर रनआउट हुई। उन्होंने 45 गेंदों में 13 चौंकों की मदद से 76 रन बनाये। फीबी लिचफील्ड 18 रन पर रनआउट हुई। इसके बाद एश्ली गार्डनर शून्य, दयालन हेमलता एक रन, वेदा कृष्णमूर्ति एक रन, बनाकर आउट हुई। कप्तान बेथ मूनी की 51 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 85 रन बनाये। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया।

Share:

Comments

Leave a comment