गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को दिया 169 रनों का लक्ष्य

Wasim24 March 20241 min read0 viewsखेल

अहमदाबाद 24 मार्च (कड़वा सत्य) साई सुदर्शन 45 रन और कप्तान शुभमन गिल की 31 रनों की पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऋद्धिमान साहा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ऋद्धिमान साहा 19 रन पर आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया। उसके बाद आठवें ओवर में शुभमन गिल को पीयुष चावल ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। गिल ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली। अजमतउल्लाह उमरजई ने 11 गेंदों में 17रन बनाये। डेविड मिलर 12 रन और राहुल तेवतिया 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुये। साई सुदर्शन ने टीम के लिए 39 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाये। विजय शंकर छह रन और राशिद खान चार रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया।
मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिये। गेराल्ड कोएत्जी को दो विकेट मिले। पीयूष चावला ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment