गाले 26 सितंबर (कड़वा सत्य) दिनेश चांदीमल (116) शतकीय, एंजलो मैथ्यूज (नाबाद 78) और कामिंडु मेंडिस (नाबाद 51) रनों की अर्धशतकी पारियों के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 306 रन का स्कोर बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली हैं।
आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में पुथम निसंका (एक) रन टिम साउदी का शिकार बन गये। इसके बाद दिनेश चांदीमल के साथ दिमुथ करुणारत्ने ने पारी काे संभाला और दूसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी की। 40वें ओवर में दिमुथ करुणारत्ने (46) रन पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गये। आज आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल थे। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने बोल्ड किया। चांदीमल ने 208 गेंदों में (116) रनों की पारी खेली। पहले दिन का खेल समाप्त हाेने के समय श्रीलंका ने तीन विकेट पर 306 रन बनाये थे तथा एंजलो मैथ्यूज (नाबाद 78) और कामिंडु मेंडिस (नाबाद 51) क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।
चांदीमल का शतक, श्रीलंका ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

