लंदन 15 सितंबर (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से चोटिल जॉस बटलर बाहर हो गयेे है और उनकी जगह हैरी ब्रूक को इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया है।
ब्रूक ने इससे पहले भी कई बार कप्तानी की भूमिका निभाई है। वह 2018 में अंडर-19 विश्व कप में भी इंग्लैंड के कप्तान थे। वह 2022 में टी20 ब्लास्ट में यॉर्कशर के लिए चार मैचों में कप्तान बनाये गये थे और इस वर्ष द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम ने छह में से पांच मैच जीते लेकिन नॉकआउट स्टेज से मामूली अंतर से चूक गई। श्रीलंका पर 2-1 से मिली टेस्ट श्रृंखला जीत में भी वह टीम के उपकप्तान थे, टीम प्रबंधन उनको लंबे समय कप्तान के विकल्प के तौर पर देख रहा है। फिल सॉल्ट मौजूदा टी-20 श्रृंखला में कप्तानी संभाल रहे हैं।
चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

