सिलेट 04 फरवरी (कड़वा सत्य) सदीरा समराविक्रमा की नाबाद 61 रन, कुसल मेंडिस 59 रनों की अर्धशतकीय पारी और चरिथ असलंका की 44 रनों की तूफानी पारी की मदद से श्रीलंका ने सोमवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सिलेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो चार रन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में कामिंडु मेंडिस भी 19 बनाकर पवेलियन लौट गये। कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। कुसल मेंडिस ने 36 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाये। सदीरा समराविक्रमा ने 48 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 21 गेंदों में छह छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में नाबाद 44 रन बनाये। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने दिया बंगलादेश को 207 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

